
पत्थलगांव। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपनी सेवाएं दे चुके अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. स्वप्निल उमेश चोपड़े अब पत्थलगांव स्थित श्री एजी हॉस्पिटल में 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब मरीजों को सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, एक्स-रे सहित कई अत्याधुनिक रेडियोलॉजी सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी। इससे गंभीर मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और समय पर उपचार मिल सकेगा।

श्री एजी हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन सहित आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगाए गए हैं। अस्पताल में सटीक जांच, सही निदान और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. स्वप्निल उमेश चोपड़े ने बताया कि उनका उद्देश्य जशपुर, पत्थलगांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को कम समय में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सेवाएं प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगी।
