शादी नहीं होने से परेशान युवक ने लगाई फांसी गांव में सनसनी

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला गांव में शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार किलकिला सुकबासुपारा निवासी रामदयाल सिदार (19 वर्ष) पिता जयनाथ सिदार ने अपने घर के म्यार में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से शादी की बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था और परिजनों से लगातार अपनी शादी कराने की मांग कर रहा था।परिजनों ने बताया कि रामदयाल अक्सर कहा करता था कि यदि उसके दादा जीवित होते तो अब तक उसकी शादी हो गई होती। दादा की पूर्व में मृत्यु हो जाने के बाद वह खुद को अकेला महसूस करता था। घटना वाले दिन भी वह काफी तनाव में नजर आ रहा था।बुधवार दोपहर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *