
पत्थलगांव। ग्राम सुसडेगा में लंबे समय से ट्रांसफार्मर की कमी के कारण ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा से निवेदन किया।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हेमंत बंजारा ने पहल की, जिसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव में लो वोल्टेज की समस्या दूर हो गई है और ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधायक गोमती साय,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

