Kota-Updete:नगर में कलश यात्रा के साथ श्रीमदभगवत-कथा का हुआ शुभारंभ।-

**श्रीमदभगवत-कथा 17-मई से 24-मई तक…शाम 04 बजे से पुराना-सेंट्रल बैंक के पीछे पुरानी बस्ती में होगा।

*दिनांक:-18/05/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।*

*करगीरोड-कोटा:-नगर में अग्रहरि(गुप्ता) परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमदभगवत-महापुराण कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, पुरुषोत्तम-मास के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीमद-भगवत कथा प्रारंभ हुआ.

.इस अवसर पर भिलाई छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक श्री प्रकाश भाई जोशी जी महराज श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल रहे उनके सानिद्ध में निकली कलश यात्रा नें धार्मिक-वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया।

भक्तिमय-माहौल के बीच पारंपरिक-परिधान में समाज की माताएं-बहने सरो पर कलश रखकर बैंड-बाजे के साथ शामिल हुई..श्रीमदभगवत-कथा का आयोजन 17-मई से 24-मई तक शाम 04 बजे से पुराना सेंट्रल बैंक के पीछे पुरानी बस्ती में होगा कथा के आयोजक सिकदार प्रसाद रामसहाय जी अग्रहरि परिवार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *