भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय ने शासन-प्रशासन से स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक करने की मांग की है।

वर्तमान में प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को लू, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, कई स्कूलों में पीने के पानी की भी किल्लत हो गई है, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है।

प्रदेश में इस समय कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें शिक्षकों को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भीषण गर्मी में ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसके अलावा, कक्षा 1 से 4 तथा कक्षा 6 और 7 की परीक्षाएं भी जारी हैं, जिससे गर्मी में पूरे दिन स्कूल में रहना शिक्षकों और छात्रों के लिए मुश्किल हो रहा है।

संघ की मांग:

1. स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक किया जाए।

2. परीक्षाओं के तुरंत बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।

3. स्कूलों में पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जाए।

इस मांग का समर्थन संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने किया है, जिनमें देवेंद्र ठाकुर, रियाज अंसारी, वेद प्रकाश सिंह ध्रुव, गोवर्धन वर्मा, भागवत साहू, डीलेश्वर कंगन, साजिद नदीम, जसपाल खनूजा, राकेश भेड़िया, मुकेश पटेल, अशोक शाहा, विनोद सिन्हा सहित अन्य जिला अध्यक्ष और शिक्षक संगठन शामिल हैं।

संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बच्चों और शिक्षकों के हित में तत्काल निर्णय लेने की अपील की है।

(यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *