जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

रायपुर। दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जशपुर जिले के बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथों सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

अरविन्द गुप्ता ने अपने क्षेत्र में जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए हैं, जिनकी वजह से वे लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना चुके हैं। उन्होंने बगीचा जनपद की भीतघरा पंचायत में विशाल सोमेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण करवाकर सनातनी धार्मिक विचारों को मजबूत करने और क्षेत्र के धार्मिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।

सम्मान समारोह में अरविन्द गुप्ता ने कहा, “मैं आगे भी अपने क्षेत्र में सार्वजनिक हित और सामाजिक विकास के लिए तन, मन और धन से कार्य करता रहूंगा। यह सम्मान मुझे और प्रेरित करता है कि मैं अपने क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहूं।”

गुप्ता के इस सम्मान पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोग उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना लगातार बढ़ती जा रही है।

दैनिक भास्कर द्वारा यह समारोह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों के सम्मान के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न जिलों से आए कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *