अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

संयुक्त टीम ने 13 वाहन किए जब्त, वैधानिक कार्रवाई जारी

रायपुर, 

संयुक्त टीम ने 13 वाहन किए जब्त, वैधानिक कार्रवाई जारी

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर दंतेवाड़ा जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 22 और 23 मई 2026 को खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भैरमबंद और बालपेट क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने 13 वाहन किए जब्त, वैधानिक कार्रवाई जारी

          जांच के दौरान साधारण रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 13 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 2 हाईवा, 1 जेसीबी मशीन, 5 ट्रैक्टर लोडर और 5 ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों का मौके पर पंचनामा तैयार कर उन्हें सुरक्षार्थ कलेक्टर कार्यालय परिसर, दंतेवाड़ा में रखा गया है।

          जांच में पाया गया कि हाईवा क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 7009 और सीजी 17 केडब्ल्यू 6009 से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। इसके अलावा एक जेसीबी मशीन तथा कई ट्रैक्टर लोडर और बिना नंबर के ट्रैक्टरों का उपयोग भी अवैध उत्खनन और परिवहन में हो रहा था।

          संयुक्त टीम ने वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4) के तहत जब्ती की कार्रवाई की है। साथ ही धारा 21(5) के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

         प्रशासन ने पहले भी जिले के खनिज ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है।

          कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *