तेज रफ्तार बेकाबू कार पानी भरे नाले में गिरी, चार लोग बाल-बाल बचे

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरकट्टा में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बेकाबू वैगनआर कार सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पानी भरे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी चार लोग शादी समारोह में शामिल होने जशपुर आए हुए थे और देर रात करीब 11 बजे वापस कोरबा लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम खरकट्टा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे नाले में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और जेसीबी मशीन की मदद से नाले में गिरी कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *