*निष्पक्ष-निर्भीक और जनहित-कारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सम्मान समाज और लोकतंत्र के लिए आवश्यक!
पत्रकारिता-जगत के लिए यादगार और प्रेरणादायी कार्यक्रम साबित होगा:–हरीश चौबे।**दिनांक:-25/05/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**बिलासपुर/कोटा:-पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट-एंड-मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी जून माह में प्रदेश-स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है, इसी क्रम में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक कालिंद्री-कुंज बिलासपुर स्थित प्रधान कार्यालय में प्रदेश-अध्यक्ष हरीश चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही।**निष्पक्ष-निर्भीक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सम्मान आवश्यक:–**बैठक में आगामी सम्मान समारोह की रूपरेखा,आयोजन स्थल-अतिथियों की सहभागिता-पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया तथा कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों के दौर से गुजर रही है..ऐसे समय में निष्पक्ष-निर्भीक और जनहित कारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सम्मान करना समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए आवश्यक है..बैठक के दौरान यह भी विचार रखा गया कि पत्रकार केवल समाचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य ही नहीं करते बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में शासन प्रशासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका भी निभाते हैं..इसलिए पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनों को लगातार सक्रिय रहना चाहिए।**सम्मान-समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा:–**संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया..बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपने पर सहमति बनी..

इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों, जिला इकाइयों ब्लॉक इकाइयों तथा सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यथाशक्ति सहयोग राशि प्रदान करने की अपील की गई पदाधिकारियों का मानना है, कि संगठनात्मक सहयोग और सामूहिक सहभागिता से ही एक बड़े और प्रभावी आयोजन को सफल बनाया जा सकता है, बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा-सामाजिक सम्मान और पेशेगत चुनौतियों को लेकर समय-समय पर गंभीर विमर्श की आवश्यकता है, प्रस्तावित पत्रकार सम्मान समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि यह पत्रकारों के हितों अधिकारों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच भी बनेगा।

पत्रकारिता-जगत के लिए यादगार और प्रेरणादायी कार्यक्रम साबित होगा:–हरीश चौबे।**अंत में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशभर के पत्रकारों के सहयोग से यह आयोजन पत्रकारिता जगत के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी कार्यक्रम साबित होगा।
