Entertainment

दीवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गांव चलो अभियान

दीवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गांव चलो अभियान

 पत्थलगांव : भाजपा ग्रामीण मंडल पत्थलगांव के ग्राम पंचायत दीवानपुर बूथ क्रमांक 202 और 203 में आज गांव चलो अभियान आयोजित किया गया था। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चमर साय गांव चलो अभियान के संयोजक महेश गुप्ता सहसंयोजक अरुण यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की ओर से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है. इसमें प्रवासी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया. इस दौरान मंडल के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता भीमोरम यादव, तोताराम यादव ,चंद्रशेखर यादव ,जयमल एक्का ,सुदर्शन यादव, डमरूधर यादव, रामेश्वर यादव एवं ,बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पेंटर खगेश्वर यादव मकु राम,धनवंती, रेवती सुखलाल,उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!