ट्रांसफार्मर खराबी और लो वोल्टेज से मिली राहत, चौराआमा गोटिया पारा में लगा नया ट्रांसफार्मर

जशपुर। जिले के लुड़ेग तमता मंडल अंतर्गत चौराआमा गोटिया पारा में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराबी एवं लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण दैनिक कार्यों के साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए युवा मोर्चा महामंत्री किशोर बेहरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय से मांग की। मांग मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा त्वरित पहल करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर चौराआमा गोटिया पारा में नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया।

नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांववासियों ने कहा कि लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब समस्या के समाधान होने से लोगों को राहत मिली है।ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *