
पत्थलगांव। शहर में शनिवार को शाम को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार जशपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक BR 01 GH 8577 के चालक ने शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही सवारी बस को साइड से रगड़ दिया। हरित छत्तीसगढ़ घटना जशपुर रोड स्थित गणपति ग्लास के सामने की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि राजधानी बस क्रमांक CG 15 AB 0615 यात्रियों को लेकर पत्थलगांव से कुनकुरी की तरफ जा रही थी। हरित छत्तीसगढ़ इसी दौरान जशपुर रोड में तेज गति में पहुंचे ट्रक ने विपरीत दिशा में जाकर बस को साइड से टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।

हरित छत्तीसगढ़ अचानक हुए जोरदार झटके से बस के अंदर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।हरित छत्तीसगढ़ गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हरित छत्तीसगढ़ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक शराब के नशे में दिखाई दे रहा था और वाहन अनियंत्रित तरीके से चला रहा था।हरित छत्तीसगढ़ घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

