राज्यपाल रमेन डेका ने रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान हेतु किया सम्मानित,खिलेश साहू हुए सम्मानित

रायपुर/सारंगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सारंगढ़ के समाजसेवी एवं होप वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक खिलेश साहू को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के कर-कमलों द्वारा राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित रक्तदाताओं एवं समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।होप वेलफेयर फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से सारंगढ़-विलाईगढ़ क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने, रक्तदान शिविर आयोजित करने एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था के प्रयासों से सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिला है।सम्मान प्राप्त करने के बाद खिलेश साहू ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और समाजसेवियों का है जो मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में निरंतर अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा मानवता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।खिलेश साहू ने आमजन से अपील की कि “रक्तदान – महादान” है। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है। इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।उल्लेखनीय है कि होप वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है और रक्तदान के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *