
जशपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। समाज के लोग जशपुर सहायक आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सर्वे सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2002 की सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण समाज के कई लोगों को जाति प्रमाण पत्र एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर मामले में टालमटोल करने का आरोप लगाया।धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे और समस्या के निराकरण की मांग करते रहे।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। इसके बाद भी समाज के लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और शीघ्र कार्रवाई की मांग करते रहे।

