
*स्थानीय-विधायक सांसद सहित मौजूदा जनपद-सदस्यों का कोलवाश्री के विरोध को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आना चर्चा का विषय रहा।
**विराज-अर्थफ्यूजन प्रबंधन का बयान आया सामने क्षेत्र के स्थानीय-युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है।
सीएसआर मद से क्षेत्र में बुनियादी सुविधा-शिक्षा-स्वास्थ सड़क पानी सहित पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाएगा:–विराज-अर्थफ्यूजन प्रबंधन।

दिनांक:-22/06/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-19-जून को अमाली ग्राम-पंचायत में कोलवाश्री-प्रबंधन विराज अर्थफ्यूजन-प्रायवेट-लिमिटेड की जनसुनवाई के दौरान विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और सत्ताधारी दल के मौन समर्थन के बीच पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के रोजगार पर्यावरण संरक्षण-शिक्षा-स्वास्थ सड़क-पानी सहित बुनियादी मुद्दों के हो-हल्ला के बीच जनसुनवाई पूरी हुई…जनसुनवाई के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेताओ एवं उनके कार्यकर्ताओं ने ही पूरे समय तक जिला-प्रशासन के सामने माइक पर सवालों की बौछार से अपना विरोध जताते रहे..वही कोलवाश्री से प्रभावित 16- पंचायतों के स्थानीय जनप्रतिनिधियो सहित ग्रामीणों की आपत्ति दर्ज कराने वालों की संख्या बेहद कम रही..जहां एक ओर स्थल के अंदर विरोध प्रदर्शन चल रहा था..वहीं पंडाल स्थल के बाहर विराज-अर्थफ्यूजन प्रायवेट लिमिटेड-प्रबंधन के लोगो के पास स्थानीय-ग्रामीणों द्वारा समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किया जा रहा था जिसको लेकर पंडाल के बाहर कांग्रेसियों ने बवाल काटते हुए उस पत्र को फाड़ दिया गया, जिसके बाद कांग्रेसी और प्रबंधन आमने-सामने आ गया जिसके बाद पुलिस प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करके मामले को शांत कराया।

पूर्व ब्लॉक-कांग्रेस अध्यक्षों के शक्ति-प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र बना जनसुनवाई स्थल:—–
*कोलवाश्री जनसुनवाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान कोटा ब्लॉक कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों के बीच शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला जबकि मौजूदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखा था..इस दौरान मौजूदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की स्थल से दूरी पूरे समय चर्चा का विषय रहा साथ ही स्थानीय कांग्रेसी नेताओ के बयानों में विरोधाभास भी दिखाई दिया ल..जहां पर कुछ कांग्रेसी नेता पूरी तरह से विरोध में दिखे तो कुछ कांग्रेसी-नेताओ ने जिला प्रशासन से विराज-अर्थफ्यूजन प्रबंधन से पर्यावरण-संरक्षण रोजगार-शिक्षा-स्वास्थ-सड़क पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवालों की झड़ी लगा दी वही पर सत्ताधारी दल के स्थानीय नेता भी जनसुनवाई केंद्र से पूरी तरह से नदारद दिखाई दिए कुछ ग्रामीण स्तर के नेता कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए औपचारिकता पूरी की वही पर पिछले बार की जनसुनवाई से पहले पूरी तरह से विरोध करने वाले जनपद सदस्य इस बार के जनसुनवाई में पूरी तरह से नदारद रहे विरोध स्वरूप उनका कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया।
*स्थानीय-युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता:-विराज-अर्थफ्यूजन प्रबंधन!*
वहीं विरोध प्रदर्शन के बीच विराज-अर्थफ्यूजन प्रबंधन का एक बयान सामने आया..जिसमें उन्होंने कहा कि जिला-प्रशासन व पर्यावरण-संरक्षण मंडल के प्रोटोकॉल नियम कायदे के तहत पूरी जनसुनवाई हुई है..ग्राम पंचायतों के स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता में है..इसके अलावा विराज अर्थफ्यूजन प्रबंधन-सीएसआर मद से क्षेत्र के पर्यावरण-संरक्षण की दिशा सहित बुनियादी सुविधा-शिक्षा स्वास्थ-सड़क पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं..कांग्रेसी नेताओं- कार्यकर्ताओं द्वारा प्रबंधन पर बाहर से बाउंसर गुंडे बुलाकर स्थानीय लोगों को धमकाने चमकाने के आरोप लगाए जाने पर प्रबंधन ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार है।
