सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है:–प्रेरणा प्रदीप राधा गुप्ता

।दिनांक:-22/06/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-नगर की बेटी प्रेरणा गुप्ता बनीं चार्टड-अकाउंटेंट कोटा नगर के लिए ये गौरव और हर्ष का विषय है कि स्थानीय निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता एवं श्रीमती राधा गुप्ता की बेटी प्रेरणा गुप्ता ने कठिन परिश्रम-लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर एवं परिवार का नाम रोशन किया है..प्रेरणा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है..सीए की परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित व्यावसायिक परीक्षाओं में से एक मानी जाती है..परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अध्ययन-अनुशासन और धैर्य की आवश्यकता होती है।सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता:–प्रेरणा-गुप्ता।
प्रेरणा गुप्ता ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया..कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रेरणा गुप्ता ने इसका श्रेय अपने माता-पिता-गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों को दिया..उन्होंने कहा कि माता-पिता ने हर परिस्थिति में उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर शिक्षा तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। वहीं गुरुजनों के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें कठिन समय में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी..भाई प्रणय गुप्ता-सिद्ध गुप्ता ने जब भी पढ़ाई से मनोबल गिरा तो उन लोगों ने मुझे प्रोत्साहित किया प्रेरणा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत-आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है..उन्होंने युवाओं से भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया।**प्रेरणा की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य-नागरिकों, सामाजिक संगठनों-मीडिया से जुड़े पत्रकार गण शिक्षकों-रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने प्रेरणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रेरणा की सफलता नगर की अन्य छात्राओं और युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी नगरवासियों ने आशा व्यक्त की है,कि प्रेरणा गुप्ता भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से नए कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी,प्रेरणा की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

