बगीचा अस्पताल में कथित लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश, दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग, 4 जुलाई को नगर बंद की चेतावनी

जशपुर/बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा नगर में अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगरवासियों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 4 जुलाई 2026 को नगर बंद और अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।ज्ञापन के अनुसार, 19 जून 2026 की रात लगभग 10:15 बजे बगीचा निवासी निश्चय जायसवाल के घायल पुत्र को कान में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल लाया गया था।

आरोप है कि उस समय अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। बाद में पहुंचे चिकित्सक द्वारा भी समय पर उचित उपचार नहीं किए जाने से बच्चे की हालत और गंभीर हो गई।इस घटना से नाराज नागरिकों ने बैठक कर मामले पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि दोषी चिकित्सकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जनआंदोलन किया जाएगा।नागरिकों ने प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 4 जुलाई को नगर बंद कर अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक नागरिकों के हस्ताक्षर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *