
बगीचा। बगीचा मंडल के शाहिडांड शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ क्रमांक-23 स्थित पंडरीपानी पहाड़ी कोरवा बस्ती में जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पहाड़ी कोरवा समाज के ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए, जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों ने गंभीरता से सुना।कार्यक्रम के बाद जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पहाड़ी कोरवा परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

उन्होंने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य विकास की अंतिम किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी कोरवा जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों का सम्मान, उत्थान और समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

इससे ग्रामीणों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में पहाड़ी कोरवा समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
