
नारायणपुर। बीती रात लगातार हुई भारी बारिश के कारण जामचुआ, बनकंबो एवं बिलासपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों से सूचना मिलते ही भाजयुमो नेता विकास नाग अपने सहयोगी शैलाश चौहान एवं युवा मोर्चा के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर नारायणपुर विद्युत विभाग की टीम भी सक्रिय हुई। जेई केवट के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने रात में ही घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया।

लगातार प्रयासों और संयुक्त समन्वय से जामचुआ, बनकंबो एवं बिलासपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।भाजयुमो नेता विकास नाग ने त्वरित कार्रवाई के लिए नारायणपुर विद्युत विभाग, जेई केवट एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए क्षेत्र के सभी ग्रामीणों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प है।”

