दिनांक:-28/06/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड-कोटा:-कोटा ब्लॉक अंतर्गत राष्ट्रीय-पल्स-पोलियो अभियान का शुभारंभ कोटा सामुदायिक-स्वास्थ-केन्द्र कोटा में कोटा नगर के जन-प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ-विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया..इस दौरान श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी, बीजेपी से सुलेश पाण्डेय वार्ड पार्षद देवेंद्र कौशिक हाशिम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. निखिलेश गुप्ता खण्ड-चिकित्सा अधिकारी एवं श्रीमती श्वेता सिंह विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम सहित स्वास्थ विभाग के पर्यवेक्षक गण,आर.एच.ओ. ए.एन.एम. मितानिन-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे कोटा-ब्लॉक में इस अभियान के अंतर्गत 264 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 39,075 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।**अभियान का संचालन अनुविभागीय-अधिकारी (राजस्व) कोटा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है, अभियान की सफलता हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर्यवेक्षक आर.एच.ओ. ए.एन.एम. मितानिन-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा समस्त शासकीय विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई निर्धारित बूथ दिवस के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जिससे विकासखण्ड कोटा का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

