
पत्थलगांव। जशपुर के एडिशनल पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने सोमवार को पत्थलगांव थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर उनके संधारण की समीक्षा की।एडिशनल एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार गणवेश धारण करने के निर्देश दिए।

साथ ही यातायात नियमों के पालन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, विशेष रूप से हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों, विवेचना की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पत्थलगांव एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल एवं थाना प्रभारी विनीत पांडे सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

