घरजियाबथान सहकारी समिति में ध्वजारोहण के साथ सहकारी सप्ताह का शुभारंभ

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार घरजियाबथान सहकारी समिति में सहकारी सप्ताह का शुभारंभ सहकारिता ध्वज फहराकर किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सहकारिता के महत्व, किसानों की आय में वृद्धि, सहकारी संस्थाओं की पारदर्शिता तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उपस्थित किसानों से सहकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की गई।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अमरजीत बाज, भाजयुमो महामंत्री नवीन यादव, सरपंच शशिकांता पैकरा, समिति प्रबंधक नरोत्तम यादव, भूषण बंजारा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहकारिता के प्रति जागरूकता और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *