
पत्थलगांव। बहमा चौक के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, पंडरीपानी निवासी रूकमन चक्रवर्ती (पिता सीताराम) अपनी बाइक से काडरो की ओर से धान लेकर लुड़ेग जा रहे थे।

बहमा चौक के पास उन्होंने आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।दूसरी बाइक पर मनोज नाग (पिता संतोष नाग) और आकाश लकड़ा (पिता अमीलाल), दोनों निवासी छातासराई, सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक चालक नशे में थे ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे वाहन का सही अनुमान नहीं लग पाने से यह दुर्घटना हुई।

