दुधारू गाय खरीदकर खेत में काटने का आरोप, भनक लगते ही भाग निकले आरोपी

पत्थलगांव। बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम खाडामाचा (हल्दीझरिया) में कथित गौहत्या और गौमांस काटने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भनक लगते ही मौके पर मौजूद लोग गौमांस और अवशेष छोड़कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि गांव के एक खेत में कुछ लोग गौहत्या कर मांस निकाल रहे हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी खेत में गौमांस एवं अन्य अवशेष छोड़कर भाग निकले।ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी लैलूंगा क्षेत्र के बरखोरिया गांव से एक दुधारू गाय खरीदकर खाडामाचा लाए थे।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

गाय खरीदने के दौरान ही उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, हालांकि आरोपी उन्हें चकमा देने में सफल रहे। बाद में खेत में उनके होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।घटना की सूचना तत्काल बागबहार पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस गड्ढेनुमा खेत में यह घटना हुई, वहां पहले भी कई बार संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका जताई जाती रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की आधिकारिक पुष्टि होगी।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *