
पत्थलगांव। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अनुशील गुप्ता एवं उनकी पत्नी सीए मेघा गुप्ता के सुपुत्र यज्ञेश गुप्ता ने प्रथम ही प्रयास में CA Foundation परीक्षा 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।यज्ञेश की इस उपलब्धि ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे पत्थलगांव क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। माता-पिता की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता अर्जित की है।उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए यज्ञेश गुप्ता को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
