
।-दिनांक:-03/07/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।करगीरोड कोटा:-सहकारिता मंत्रालय के 05-वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में सहकारिता सप्ताह 29 जून से 04 जुलाई तक मनाया जा रहा..छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले के सहकारिता-उपायुक्त सी.एस जायसवाल के मार्गदर्शन में सहकारी समितियों में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है..इसी कड़ी में कोटा विकासखण्ड के विभिन्न सहकारी समितियों में भी सहकारिता ध्वजा रोहण, केसीसी-कार्ड वितरण, माइक्रो एटीएम-वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।**इसके साथ ही सहकारिता के माध्यम से किसानों के विकास में भूमिका व महत्व के बारे मे किसानों को भी अवगत कराया जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या में किसान-जनप्रतिनिधि-विभागीय अधिकारी-कर्मचारी की सहभागिता हो रही है.

.आदिवासी सेवा सहकारी समिति पीपरतराई में आज समिति प्रांगण में सहकारिता-सीईओ जनप्रतिनिधि-किसान बंधु तथा समिति के समस्त-कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण के साथ साथ केसीसी कार्ड वितरित किया गया किसान बंधुओं को वृक्षारोपण के अवसर पर पेड़ लगाने और उसके महत्व के बारे में जानकारी दिया गया था..सभी किसान बंधुओं को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया सहकारिता सप्ताह के तहत समिति में नए किसानों को सदस्य बनाया जा रहा है..साथ में उन्हें खाद बीज नगद ऋण वितरण भी किया जा रहा है।
