मिडिल प्रधान पाठक पदोन्नति में रायपुर संभाग सबसे पीछे…. शिक्षक संगठन काफी नाराज ….. प्रदेश संगठन ने दी संभाग कार्यालय के अनिश्चितकालीन घेराव की चेतावनी….

मिडिल प्रधान पाठक पदोन्नति में रायपुर संभाग सबसे पीछे….

शिक्षक संगठन काफी नाराज ….. प्रदेश संगठन ने दी संभाग कार्यालय के अनिश्चितकालीन घेराव की चेतावनी….

मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल से….

 

रायपुर //-

मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर स्थानीय रायपुर संभाग में अब तक पदोन्नति नहीं हो पाई है जिससे छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ नाराज है। संघ के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश सचिव राजेंद्र लाडेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र साहू, तुलसी राम पटेल, शिवकुमार साहू, बैजनाथ यादव, नरेंद्र तिवारी, गायत्री मंडलोई, पुरुषोत्तम शर्मा, केशव पटेल, चंद्रशेखर सारथी, कमलेश भारती आदि ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के चार संभागों में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति पूर्ण हो चुकी हैं जबकि पांचवा संभाग जो की राजधानी रायपुर है।

इसमें अभी तक प्रमोशन नहीं हुआ है, जिसके कारण संगठन में काफी नाराजगी देखी जा रही है। रायपुर संभाग के अंतर्गत सभी जिले के शिक्षक साथियों ने छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के पास यह शिकायत की है कि यहां मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों में प्रमोशन में लेट लतीफी की जा रही है।

जबकि प्रदेश के अन्य सभी चार संभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब सवाल यह उठता है कि राज्य शासन एवं डीपीआई के नियमानुसार जब अन्य संभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तो फिर ऐसे में रायपुर संभाग में अब तक पदोन्नति क्यों नहीं हो पाई है।

इस मामले को संगठन ने संज्ञान में लिया है तथा आगामी दिनों राजधानी रायपुर में संभाग के पदोन्नति योग्य सभी शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक की तिथि शीघ्र तय कर जानकारी दी जाएगी।साथ ही संगठन द्वारा रायपुर संभाग आयुक्त को पदोन्नति हेतु ज्ञापन दी जाएगी।

*शीघ्र पदोन्नति नहीं हुई तो संभाग कार्यालय का करेंगे घेराव -*

छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू एवं अन्य साथियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश के चार संभागों में जब पदोन्नति हो गई है और रायपुर संभाग में नहीं हुई है। इसका मतलब इसकी जिम्मेदारी रायपुर संभाग कार्यालय की है। संगठन ने यह चेतावनी दी है कि यदि रायपुर संभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी नहीं हुई तो संभाग कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संभाग कार्यालय एवं शासन प्रशासन की होगी।

प्रदेश महासचिव भोजराम साहू, महेश्वर कोटपरिहा, प्रदेश संयुक्त सचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेंद्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरें, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी, सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू, चंद्रशेखर सारथी, रेखा पुजारी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, तुलसा मंडावी, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेंद्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरु, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, कौशल्या कोले, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कजला महिलांगे, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर आदि ने रायपुर संभाग में मिडिल प्रधान पाठको के पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति नहीं होने पर रायपुर संभाग कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *