Kota-Updete:-बिलासपुर जिला-ग्रामीण-कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए गए…आदित्य दीक्षित कांग्रेसियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।-

संगठनात्मक-गतिविधियों कार्यकर्ताओं का साथ संगठन की मजबूती कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजनों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता:–आदित्य दीक्षित।

**दिनांक:-03/07/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमेटी रह चुके आदित्य दीक्षित को एक बार पुनः से बिलासपुर-जिला ग्रामीण के वर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री द्वारा जारी अपने कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद कोटा-नगर के जय स्तंभ चौक पहुंचे आदित्य दीक्षित का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

संगठन के विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे:–आदित्य दीक्षित।**छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में नए ऊर्जा का संचार करते हुए विभिन्न संगठनात्मक-नियुक्तियों को औपचारिक रूप प्रदान किया गया है,इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में जारी कार्यकारिणी में आदित्य दीक्षित को जिला ग्रामीण कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद आदित्य दीक्षित ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है..उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे..उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठनात्मक-गतिविधियों को और अधिक गति देने के साथ साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहेगा।**इस दौरान कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष,पार्षद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, संगठन के कांग्रेसी-कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे जिनमें श्रीमती वीना मशीह, दिलीप श्रीवास, कुलवंत सिंह, देवेंद्र कौशिक कान्हा गुप्ता,भरत पटेल, राजू सिदार चोला राम नायक, बसंत यादव, देवेंद्र कमलू कश्यप, अशोक अनंत, चिंता राम, लक्ष्मीन बीझवार, प्रतीक त्रिवेदी हरीश नामदेव, हर्ष नामदेव, शैलेश गुप्ता, प्रदीप परमार, अंकुर वैष्णव,धनसिंह आमों, सहित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आदित्य दीक्षित को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय नेतृत्व से संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने में सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *