पत्थलगांव में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर, कार खेत में पलटी


पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के सुखरापारा स्थित एकलव्य स्कूल के समीप शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।


जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार युवक मैनपाट से सराईपानी (बगीचा) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पत्थलगांव की ओर से आ रही कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अविलतस नाग और सुदेव राम, निवासी सराईपानी (बगीचा), गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासी रामानंद सिंह ने अपने निजी वाहन से घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *