भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक बगिया में संपन्न, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण व संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा जिला जशपुर की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को बगिया में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और विस्तार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की विचारधारा, योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

साथ ही आगामी संगठन विस्तार अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और किसानों के बीच पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्लेटफॉर्म का कुशल उपयोग कर संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

बैठक में जिला सहप्रभारी इंजी. सोमनाथ सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनेश्वर केसर एवं शिवप्रकाश तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं, किसान हित के कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

बैठक में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव ओझा, कपिलेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर यादव, चन्द्रचूर्ण बंजारा, मेत्रो पैंकरा, मंत्री दिनेश चौहान, पारथो सिंह, तपेश्वर यादव, संतोष सिंह, रविशंकर, फते सिंह, मंडल अध्यक्ष तरण सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जतन सिंह, प्रताप सिंह, नैहर साय, जरासंध खुटिया, विष्णु , बालरूप यादव, दशमत साय सहित जिले के विभिन्न मंडलों से आए किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी दिनों में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण को प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाने, संगठन विस्तार अभियान को गति देने तथा किसानों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *