डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : गोमती साय

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता, बूथ होगा मजबूत तो संगठन रहेगा अजेय : अमर सुल्तानिया

कुनकुरी में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, डॉ. मुखर्जी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

कुनकुरी, जशपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को कुनकुरी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार, सेवा और सुशासन के विषय पर व्यापक मंथन हुआ। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसका अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया।मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक विराट जनआंदोलन है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित रहता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श स्थापित किया। उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपना स्थान बना रहा है तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा समाज के हर वर्ग के साथ सतत संवाद बनाए रखना भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, समाज के सुख-दुख में सहभागी बनने तथा सेवा कार्यों को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन व्यक्तियों के भरोसे नहीं, बल्कि लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या, अनुशासन और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा पर खड़ा है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन की सबसे मजबूत इकाई बूथ है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही अजेय बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्षभर समाज के बीच रहकर सेवा, जनसंपर्क और संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा की नींव रखी, उसी विचारधारा के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। जशपुर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनके राष्ट्रवादी चिंतन और बलिदान को नमन किया। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि सम्मेलन में माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, जशपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष सुशीला साय, आनंद शर्मा, रीना बरला, कुंजवती सिंह, संतोष सहाय, संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, शरद चौरसिया, रूपेश सोनी, ममता कश्यप, पिंकी गुप्ता, उमा देवी, आरती सिंह, संजीव ओझा, मुकेश सोनी, राजकुमार गुप्ता, उमेश यादव, संजय लोहिया, असलम आजाद, श्यामलाल भगत, सज्जू खान, हेमन्त बंजारा, बॉबी ताम्रकर, सरोजिनी सिंह, दिलीप साहू, विशाल अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *