कुनकुरी ग्रामीण मंडल में मेडिकल कॉलेज की सौगात पर कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुर जिले को मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात मिलने पर भारतीय जनता पार्टी कुंकुरी ग्रामीण मंडल द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि जशपुर जिले के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। जशपुर जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलना यहाँ के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में कुनकुरी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्री उमेश यादव, जनपद सदस्य श्री संजय बंग जीजनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत किया और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।“जशपुर का सपना हुआ साकार, मेडिकल कॉलेज से मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा का अधिकार। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से आभार एवं समस्त जशपुरवासियों को हार्दिक बधाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *