कासाबेल उप डाकघर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कासाबेल। कुनकुरी उप संभागीय निरीक्षक श्री मनीष कलसिया के निर्देशानुसार कासाबेल उप डाकघर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना रहा।इस अवसर पर कासाबेल उप डाकघर के कर्मचारियों के साथ सभी शाखा डाकघरों के शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपाल उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर पौधरोपण किया तथा पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। डाक विभाग द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।इस कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे अमित कुमार एक्का उप डाकपाल कांसाबेल श्री किशन साहू श्री छत्रपाल सिंह कुमारी अमृत सतपति शाखा डाकपाल पोंगरो कुमारी किरण नायक चेटबा श्रीमती राधिका देवी सजपनी कुमारी श्वेता बाखला श्रीमती रवीना पैंकरा कुमारी खुशबू पटेल कुमारी सीमा राठिया कुमारी ममता मलिक कुमारी सरोज बारेठ श्री संदीप कुमार श्री सत्य नारायण धर्मेश भगत श्री गौरव सिंह श्री साहिल टंडन श्री कलवंत सिंह श्री तरुण कुमार यादव श्री द्वारिका प्रसाद चौहान श्री दीपक मिंज कुमारी पूजा दुबे श्री ब्लीच दान खालको कुमारी करिश्मा पैंकरा श्री अरविंद लकड़ा कुमारी शादीका खान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *