विधार्थी जीवन में खेल की अहम भूमिका — संगीता सिंह

पत्थलगांव। सरस्वती शिक्षा संस्थान के योजनानुसार विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पत्थलगांव हाई स्कूल के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत समापन सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय पत्थलगांव के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। मंचाशीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति उपाध्यक्ष रामनिवास जिंदल ने की। विशिष्ट अतिथियों में बजरंग लाल अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला संघ चालक मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद ममता यादव एवं प्रतियोगिता प्रभारी खरसिया विद्यालय के प्राचार्य मुनुदाऊ मैत्री उपस्थित थे।मुख्य अतिथि संगीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सरस्वती शिशु मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है शिक्षा के साथ संस्कार। आज की स्थिति में बच्चों को संस्कारित होना बेहद जरूरी है। खेल बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हार-जीत खेल का हिस्सा है, इससे हमें सीखकर भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रतियोगिता में लम्बी कूद, ऊँची कूद, दौड़, रिले रेस, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक व बाधा दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ी

कु. जिया साहू — तरुण वर्ग विज्ञान मॉडल प्रथम स्थानतरुण वर्ग — दीपक, नवीन राजा, सतीश, भुनेश्वर (रिले रेस प्रथम)कु. अर्चना बड़ा — 200 मीटर दौड़ प्रथमकु. कांता बीशी — 100 मीटर दौड़ एवं ऊँची कूद प्रथमभुनेश्वर यादव — 400 मीटर बाधा दौड़ प्रथमदीपक तिगा — लम्बी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक प्रथमकिशोर वर्ग — कु. सानिया 200 मीटर दौड़ प्रथम,किशोर वर्ग रिले रेस — सानिया, चांदनी, निशा, साक्षी प्रथमकु. चांदनी — ऊँची कूद प्रथम,बाल वर्ग — कु. पूनम 200 मीटर दौड़ प्रथमकु. हर्षिता अग्रवाल — 400 मीटर दौड़ प्रथमकु. अभिलाषा बड़ा — बाधा दौड़ प्रथम,प्रतियोगिता में रायगढ़ विभाग के 20 विद्यालयों में से 11 विद्यालय शामिल हुए। इसमें 97 भैया, 46 बहन, 8 पुरुष आचार्य व 6 दीदी सहित कुल 157 प्रतिभागी उपस्थित रहे। खेलों के सफल आयोजन में स्थानीय विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।अंत में विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *