देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार


पत्थलगांव। पत्थलगांव पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने की मंशा से घूम रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। हरितछत्तीसगढ़
थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश सिंह सिदार, निवासी ढोढ़ीटिकरा, कमर में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल चिडरापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। हरितछत्तीसगढ़
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी क्षेत्र में लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल बनाने की मंशा से हथियार लेकर घूम रहा था। हरितछत्तीसगढ़
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *