बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ

पत्थलगांव। सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बंदियाखार (पत्थलगांव) में शनिवार को बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय अपनी स्थापना का 75वां वर्ष पूर्ण कर रहा है, जिससे शैक्षणिक सत्र 2026-27 विद्यालय के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण बन गया है।

इसी अवसर पर बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।समारोह में विद्यालय के कैप्टन प्रतीक मिंज एवं निकिता खुशी खलखो तथा वाइस कैप्टन उमंग कुर्रे एवं खुशी पन्ना को विद्यालय के प्रबंधक के हाथों पदक प्रदान किए गए।

इसके पश्चात प्रधान पाठक अनुप तिग्गा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इसके बाद सभी कक्षाओं के अनुशासन, स्वास्थ्य, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्रियों को मुख्य अतिथि श्री समीर कुजूर के हाथों पदक प्रदान किए गए। सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को प्रधान पाठक अनुप तिग्गा ने कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री समीर कुजूर, पार्षद वार्ड क्रमांक-01 ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई, खेलकूद और अन्य सभी क्षेत्रों में कड़ी मेहनत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक फादर जखारियस लकड़ा, एस.जे. ने विद्यार्थियों को जीवन में सेवा, जिम्मेदारी, ईमानदारी और तत्परता जैसे चार महत्वपूर्ण मूल्यों को सदैव अपनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। समारोह उत्साह, अनुशासन और नेतृत्व भावना से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *