स्वर्गीय गोवर्धन बंग की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

नारायणपुर। स्वर्गीय गोवर्धन बंग की पावन स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज नारायणपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।इस अवसर पर जनपद पंचायत कुनकुरी के उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, जनपद सदस्य संजय बंग, संतोष यादव, श्रीमती भारती भगत, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी बंदे, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं समाजसेवी विकास नाग, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री निखिल गुप्ता, रोहित गुप्ता, आलोक गुप्ता, मयंक चौहान, अभिषेक गुप्ता, संदीप भगत, अभिषेक पुरी, सागिल, इरशाद आलम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि स्वर्गीय गोवर्धन बंग की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करेगी। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय गोवर्धन बंग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *