पीएचई-विभाग ने करोड़ो का भुगतान रोका..पीएचई-ठेकेदारों का राजधानी-रायपुर में अर्धनग्न होकर किया जंगी प्रदर्शन।-

भुगतान नहीं होने पर जिला-मुख्यालयों में उग्र प्रदर्शन-विधानसभा-घेराव अनिश्चित-कालीन आंदोलन जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे:– बीरेश-शुक्ला।

*दिनांक:-18/07/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।* *बिलासपुर/कोटा:-छत्तीसगढ़ लोक-स्वास्थ-यांत्रिकी (PHE) विभाग द्वारा जलजीवन-मिशन समेत में कई सौ करोड़ का भुगतान न किए जाने पर ठेकेदारों ने शुक्रवार को राजधानी-रायपुर में शर्ट उतारकर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को लंबित-भुगतान करने संज्ञान दिलाया,पिछले डेढ साल से अधिक समय हो गए है, लेकिन पीएचई-ठेकेदारों को विभाग ने भुगतान नही किया जिसके कारण विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे ठेकेदारों नें प्रदर्शन किया, ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के नेतृत्व में अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया..बड़ी संख्या में पहुंचे ठेकेदारों ने शर्ट उतारकर नारेबाजी की और सरकार से करोड़ों-रुपये के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की है।

**सप्लायरों का भुगतान और बैंक-ऋण की ईएमआई चुकाना मुश्किल ठेकेदार आर्थिक संकट कर्ज के बोझ तले दबे:–

*प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्षों से ठेकेदारों का भुगतान लंबित है..निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के बावजूद विभागीय प्रक्रियाओं-तकनीकी आपत्तियों और नए नियमों के नाम पर भुगतान रोका जा रहा है,इससे ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है..और कई निर्माण एजेंसियां बंद होने की कगार पर पहुंच गई है,उन्होंने कहा कि ठेकेदारों ने अपनी पूंजी बैंक ऋण और निजी संसाधनों से विकास कार्य पूरे किए हैं, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से मजदूरों का वेतन मशीनों की किस्त-डीजल निर्माण सामग्री के सप्लायरों का भुगतान और बैंक ऋण की ईएमआई तक चुकाना मुश्किल हो गया है..अनेक ठेकेदार आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ तले दब गए हैं।**इंजीनियरों-कर्मचारियों-मशीन ऑपरेटरों निर्माण-कार्यों से जुड़े श्रमिकों की आजीविका पर संकट:–**बीरेश शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और संबंधित विभाग बार-बार आश्वासन तो देते हैं..लेकिन भुगतान के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित होंगे और नई परियोजनाओं में भी ठेकेदार भाग लेने से पीछे हटेंगे प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण हजारों इंजीनियरों-कर्मचारियों-मशीन ऑपरेटरों और निर्माण-कार्यों से जुड़े श्रमिकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है..समय पर भुगतान नहीं मिलने का सीधा असर प्रदेश की विकास परियोजनाओं पर पड़ रहा है।**मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सभी विभागों के लंबित भुगतान तत्काल करने की मांग:–**ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सभी विभागों के लंबित भुगतान तत्काल जारी करने तथा भुगतान के लिए समयबद्ध व्यवस्था लागू करने की मांग की इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा..आने वाले दिनों में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन विधानसभा घेराव तथा अनिश्चित-कालीन आंदोलन जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *