NEET-UG 2026 में तुषार नायक का शानदार प्रदर्शन, 563 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 27,684

तमता/जशपुर। पत्थलगांव विकासखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आधारशिला विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तमता के मेधावी छात्र तुषार नायक ने NEET-UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तुषार ने 720 अंकों में से 563 अंक प्राप्त कर 98.5976764 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 27,684 तथा OBC-NCL श्रेणी में कैटेगरी रैंक 13,319 प्राप्त की है। NEET-UG 2026 का परिणाम 16 जुलाई 2026 को घोषित किया गया।ईश्वरपुर निवासी तुषार नायक के पिता शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। तुषार ने अपनी स्कूली शिक्षा आधारशिला विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तमता से पूरी की। विद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।इस उपलब्धि के पीछे तुषार की मेहनत के साथ विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, प्राचार्य लक्ष्मीनारायण यादव के मार्गदर्शन तथा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिसका परिणाम तुषार की सफलता के रूप में सामने आया है।प्राचार्य लक्ष्मीनारायण यादव ने तुषार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, आत्मविश्वास और सतत परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि तुषार भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।तुषार नायक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *