बगीचा दुकान से लाखों की मोबाइल चोरी, थाने से 500 मीटर दूर वारदात

जशपुर/बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा बस स्टैंड स्थित कैपिटल मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब लाखों रुपये के मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना स्थल बगीचा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद चोर बेखौफ रहे। वारदात के बाद चोर दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दुकान संचालक सबा ने भारी नुकसान की जानकारी दी है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *