लैलूँगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत 7 साल की सेवा, अब राष्ट्रीय पहचान! CMC Vellore से PGDFM कर लौटे डॉ. लखन लाल पटेल, लैलूंगा को मिला फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ

लैलूंगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में पिछले सात वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ. लखन लाल पटेल ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित Christian Medical College (CMC), Vellore से Post Graduate Diploma in Family Medicine (PGDFM) की उपाधि प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि जनसेवा के साथ निरंतर सीखने का जज्बा ही एक सच्चे चिकित्सक की पहचान है।यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद लैलूंगा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लोगों का मानना है कि अब क्षेत्र के मरीजों को और अधिक आधुनिक, समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा।डॉ. लखन लाल पटेल अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण पहले से ही क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वे हर मरीज की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनते हैं और आत्मीयता के साथ उपचार करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि लोगों के विश्वासपात्र के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा नया आयामCMC Vellore से Family Medicine में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद डॉ. पटेल अब सामान्य बीमारियों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जीवनशैली संबंधी रोगों, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक दक्ष हो गए हैं।

इसका सीधा लाभ लैलूंगा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को मिलेगा।सात वर्षों से निभा रहे जनसेवा का दायित्वसीमित संसाधनों और ग्रामीण चुनौतियों के बीच भी डॉ. लखन लाल पटेल पिछले सात वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया है।डॉ. पटेल का कहना है कि उनकी शिक्षा और अनुभव का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। भविष्य में भी वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे।क्षेत्र के लिए गौरव का क्षणउच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में सेवाएं जारी रखने का निर्णय डॉ. लखन लाल पटेल को अन्य चिकित्सकों से अलग बनाता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि यदि सेवा का संकल्प मजबूत हो तो ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं।डॉ. लखन लाल पटेल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह लैलूंगा के लिए गर्व का विषय है। CMC Vellore से PGDFM की उपाधि हासिल कर उन्होंने पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा देने की मजबूत पहल की है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *