

जशपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम कुनकुरी नगर आगमन पर कुनकुरी ग्रामीण मंडल के नारायणपुर में जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष टिकरिहा ने अपने समर्थकों के साथ माँ दुर्गा के पंडाल पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।युवाओं के जोश और उत्साह से प्रदेश अध्यक्ष बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा में प्रवेश करते ही जिस उत्साहपूर्ण माहौल में स्वागत हुआ, उससे उनका मन गदगद हो गया।

इस अवसर पर उनके साथ युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजयादित्य सिंह जूदेव, अमन शर्मा और गोपाल कश्यप मौजूद रहे।स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई कुनकुरी ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास नाग ने की। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण उमेश यादव, बालेश्वर यादव, शंकर यादव, संतान राम, अरुण मोहंती, तुलेश्वर यादव, बीरेंद्र यादव, यशवंत यादव, प्रमोद, देवलाल और मयंक चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत से अभिभूत होकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास नाग की सराहना की और जिले में भाजयुमो संगठन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति युवा हैं, और संगठन को मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
अगले चरण की रूपरेखा
टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे सेवा और समर्पण की भावना से समाज के बीच जाएं और संगठन की जड़ें और गहरी करें।
