सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में विधायक गोमती साय की सक्रिय भागीदारी

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मंडल महादेवडांड़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पत्थलगांव की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत महादेवडांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर के शुभारंभ और निरीक्षण से हुई। इस दौरान मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इसके पश्चात नमो बाग योजना के अंतर्गत कुरोग गोठान में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत फलदार पौधा रोपण किया गया।इसके बाद विधायक गोमती साय ने महादेवडांड़ पंडाल में माँ दुर्गा जी के दर्शन किए और तत्पश्चात ग्राम दुलही कतरी पहुंचकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने विकास कार्यों की कई घोषणाएं कीं और अपने हाथों से भंडारे का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता प्यारो बाई के घर जाकर उनके बड़े पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

इसके उपरांत वे सरईपानी दुर्गा पंडाल पहुंचीं और दर्शन कर गृह ग्राम प्रस्थान किया।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिलइन कार्यक्रमों में मंडल के वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष लकु राम, पूर्व महामंत्री विनोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह, महामंत्री कृष्णा यादव, दीपक नागेश, मंडल उपाध्यक्ष महेश्वर राम यादव, कुंवर साय, जगेस्वर यादव, मंडल मंत्री उमेश गुप्ता, युवा मोर्चा से जगदीश यादव, नरेंद्र प्रजापति, विनोद राम, महिला मोर्चा से चुनमुन गुप्ता, विजयी गंगा, आईटी सेल से घनश्याम यादव, राहुल प्रधान, कोषाध्यक्ष नीलाम्बर चौहान, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामसाय राम, महामंत्री बीरबल राम, शक्ति केंद्र प्रभारी मंगरु साय, दुर्योधन यादव, सुदर्शन दास, वरिष्ठ बलदेव राम, लखेस्वर चौहान, उमेश गुप्ता (चिंटू), श्याम बिहारी चौहान, कृष्णा चौहान सहित समस्त बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *