एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एनएसएस एवं वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

आरा (जशपुर), 29 जुलाई 2026।शासकीय नायक नित्यानंद साय महाविद्यालय, आरा, जिला जशपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बी.डी.सी. श्रीमती सावित्री सिंह, ग्राम पंचायत आरा के प्रतिनिधि श्री मनोज भगत तथा वन विभाग के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रविकांत भगत के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *