सेंट जेवियर चौक के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक पुलिस हिरासत में

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। अंबिकापुर मार्ग स्थित सेंट जेवियर चौक के पास गुरुवार शाम करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान दर्रापारा निवासी 70 वर्षीय बालक साय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किलकिला की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंदियाखार चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक साय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *