Kota-Updete:-घोंघा जलाशय-वन-परिक्षेत्र बना शराबखोरी-नशेड़ियों-चखना सेंटर का नया अड्डा

वन-विभाग के मातहत प्लास्टिक प्रतिबंधित का बोर्ड लगाकर हुए गजनी के आमिर खान।

पूरा वन-परिक्षेत्र प्लास्टिक पाउच प्लास्टिक-बोतल देशी अंग्रेजी-शराब के बोतल से पाटोपाट है

दिनांक:-31/07/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

*करगीरोड-कोटा:-पर्यावरण संरक्षण के नाम पर प्लास्टिक प्रतिबंधित का बोर्ड लगाकर कोटा घोंघा जलाशय मार्ग वन परिक्षेत्र में वन विभाग के मातहत अधिकारी कर्मचारी सहित वन समिति के लोग दायित्वों की तिलांजलि दे चुके हैं चारों तरफ हरियाली से भरे पूरे वन परिक्षेत्र के अन्दर बाहर प्लास्टिक पानी पाउच-प्लास्टिक बोतल देशी अंग्रेजी शराब के बियर रम व्हिस्की के बोतल से पाटोपाट है,पर्यटन स्थल के नाम से घोंघा जलाशय कोरी डेम मार्ग सहित पूरा वन परिक्षेत्र शराबखोरी नशेड़ियों असामाजिक तत्वों का चखना सेंटर का नया अड्डा बन चुका है।

पूरा वन-परिक्षेत्र प्लास्टिक पाउच-प्लास्टिक-बोतल देशी-अंग्रेजी शराब के बोतल से पाटोपाट:—

बांध में पानी भरने के साथ वेस्ट-वेयर से ओवर पहले के बहने के बाद से पूरे वन परिक्षेत्र में अधिकांश समय बाहरी तत्वों का जमावड़ा रहता है..खासकर शुक्रवार-शनिवार-रविवार के दिनों में इस बीच अच्छे परिवार के लोग अपने परिजनों के साथ पर्यटन स्थल में घूमने फिरने आते हैं..पर शराबखोरो- नशेड़ियों द्वारा वन परिक्षेत्र के अन्दर गाली गलौच हंगामा करते देख उल्टे पाँव वापस लौट जाते है..

बीच बीच में कोटा पुलिस की 112 व पेट्रोलिंग पार्टी तो दिखाई देती है असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही भी करती है पर जिनका वन परिक्षेत्र है..उनके विभागीय अधिकारी नदारद रहते हैं,अवैध कटाई सहित लकड़ी तस्करों पर तो कार्यवाही कर नहीं पाते कम से कम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ही कार्य कर ले विभागीय अधिकारी कर्मचारी या फिर आबकारी विभाग और वन-विभाग के मातहत संयुक्त रूप से कोटा वन परिक्षेत्र में देशी अंग्रेजी शराब दुकान के साथ चखना दूकान संचालित कर लेवे सरकारी पैसा सरकारी खजाने में ही रहेगा प्रायवेट लिमिटेड को देने वाला कमीशन भी बच जाएगा सुझाव व सलाह निःशुल्क है:–हरित छत्तीसगढ़ संवाददाता के तरफ से विभाग व छत्तीसगढ़ सरकार को।**क्रमश:———-✒️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *