पत्थलगांव में नए तहसीलदार की नियुक्ति, प्रमोद पटेल ने संभाली जिम्मेदारी

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। पत्थलगांव की तहसीलदार के अवकाश पर चले जाने के बाद जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसी क्रम में कुनकुरी के तहसीलदार प्रमोद कुमार पटेल को पत्थलगांव का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।आयुक्त, सरगुजा संभाग के आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके तहत बगीचा के तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान को सन्ना भेजा गया है, जबकि सुरेंद्र कुमार पैंकरा को बगीचा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुनील कुमार गुप्ता को कुनकुरी और संगीता साय को तपकरा तहसील का प्रभार दिया गया है।प्रशासन का कहना है कि नई नियुक्तियों से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *