Kota-Updete:-विभागीय चर्चा के दौरान नगरपालिका कर्मचारी-एल्डरमैन-सांसद प्रतिनिधि के बीच तीखी नोंकझोंक।

सीएमओ कोटा सहित बाकी कर्मचारीयो ने एल्डरमैन सहित सांसद-प्रतिनिधि के खिलाफ खोला मोर्चा।

सांसद प्रतिनिधि सहित नवनियुक्त एल्डरमैन ने अधिकारी-कर्मचारी के आरोपों पर किया पलटवार कहा मोटी चमड़ी के हो गए है।

दिनांक:-08/08/2026**मोहमद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-कोटा नगर सहित आसपास के इलाके में रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन थोड़ी सी प्रभावित हुई है..पर किसानों के खेतों के लिए बारिश अमृत के समान भी है..

बारिश के साथ त्यौहारी-सीजन की भी शुरुवात हो गई है..सावन के महीनों के साथ कांवड़ियों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी हैं..15 अगस्त 2026 को पूरा देश आजादी का 79-वा पर्व मनाएगा..26 अगस्त को ईद मिलादुनबी इसके बाद रक्षा बंधन-जन्माष्टमी,गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्यौहारों कमिंग सुन में है..

पर इस त्योहारी सीजन में कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद में तब्दील कोटा नगर की सड़के-गड्ढों-कीचड़ से भरी हुई विद्युत व्यवस्था के साथ साथ साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से बदहाल है,नालियों का गंदा-पानी नाले की बजाए गली मोहल्लो-सड़कों पर बहते हुए लोगो के घरों तक पहुंच रही है।**दुर्गेश-सोनी की नवनियुक्त एल्डरमैन सहित सांसद प्रतिनिधि से विभागीय-चर्चा को लेकर तीखी नोंकझोंक:—**इस बीच एक खबर तेजी से मीडिया के लोगो तक पहुंचती है की नगर-पालिका कोटा के अधिकारी-कर्मचारी अचानक से हड़ताल पर चले गए..हड़ताल में जाने का कारण नगर-पालिका के एक कर्मचारी दुर्गेश सोनी की नवनियुक्त एल्डरमैन महेंद्र अग्रहरि सहित सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू से विभागीय-बिलिंग के लेनदेन पर किसी बात को लेकर हुई तीखी नोंकझोंक हुई सीएमओ-कोटा की अगर माने तो बात हाथापाई तक पहुंच गई थी..पर हो नहीं पाई मामले को संभाल लिया गया..कुछ देर बाद दुर्गेश सोनी के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले की भनक बाकी कर्मचारियों को लगते ही सभी कर्मचारी एकजुट होकर सीएमओ कोटा को मामले की लिखित हस्ताक्षर आवेदन देकर हड़ताल पर चले गए।**कार्यालय हुआ कर्मचारी विहीन हड़ताल के बीच सफाई विद्युत जलप्रदाय व्यवस्था जारी रहेगा:–सीएमओ-कोटा।**जिसके बाद पूरा नगरपालिका कार्यालय कर्मचारी-विहीन हो गया..नगर के कुछ आमजन अपने बुनियादी कामों के लिए कार्यालय में भटकते दिखे कुछ देर बाद नगर-पालिका अध्यक्ष कार्यालय वार्ड पार्षदों-मनोनीत एल्डरमैन,विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि से भर गया मीडिया के लोगो के पहुंचने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारी मौजूदा सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए आरोप लगाया गया कि अध्यक्ष पति प्रशासनिक कार्यों में लगातार हस्तक्षेप करते हैं..वही इस मामले में सीएमओ कोटा राहुल यादव ने भी अपने कर्मचारियों के समर्थन में मीडिया से बात करने के दौरान सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू पर प्रशासनिक-कार्यों पर हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही सीएमओ कोटा की बातों में सांसद प्रतिनिधि को लेकर काफी तल्खी दिखाई दी।**वही अधिकारियों कर्मचारियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मौजूदा सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू सहित एल्डरमैन महेंद्र अग्रहरि ने अधिकारी कर्मचारी के आरोपों को निराधार बताते हुए उलटे अधिकारी कर्मचारी के कार्यप्रणाली क्रियाकलापों पर ही सवाल उठाते हुए दुर्गेश सोनी पर फर्जी-बिलिंग के जरिए वित्तीय-अनियमितता की बात कहते हुए विभागीय-जांच की बात कहते हुए एफआईआर कराने की बात कहने लगे..इस बीच नगर-पालिका अध्यक्ष कार्यालय में बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी के दो कर्मचारी जनप्रतिनिधियो के बीच बोल बच्चन करते हुए दिखाई पड़े उनको देखकर थोड़ा अटपटा लगा कि वो कर्मचारीयो के साथ है..या फिर जनप्रतिनिधियो के साथ…खबर लिखने तक नगरपालिका के कर्मचारियों की हड़ताल जारी थी, जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों के बीच चल रहे गतिरोध के बीच इस पूरी खबर पर हरितछत्तीसगढ़ अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *