जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस  

जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव में आज दिन शनिवार 15 अगस्त 2026 को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सर सरनजीत सिंह भाटिया जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आज का दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें आज़ादी मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़कर देश के विकास में अपना योगदान दें।इसके पश्चात विद्यालय की प्रिंसिपल महोदया श्रीमती श्वेता पटेल जी  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश भी दिया।विद्यालय के विद्यार्थियों  ने  अपने कार्यक्रम के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गईअंत में सभी ने राष्ट्र की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सर, एडमिनिस्ट्रेटर सर, प्रिंसिपल मैम, शिक्षक- शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे ।स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देने वाला यादगार अवसर रहा। इस तरह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *