-**स्वतंत्रता-दिवस पर ही AI कक्षाओं का हुआ शुभारंभ तकनीकी-शिक्षा की दिशा में एलबीडी ने बढ़ाया एक और महत्वपूर्ण कदम।

**दिनांक:-17/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-80-वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एलबीडी इंटरनेशनल हायर-सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक-कार्यक्रम का आयोजन किया गया..कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत-नृत्य-भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया..

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में विद्यालय के संचालक आदित्य दीक्षित ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वतंत्रता-दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है..

उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता-अखंडता और सम्मान को सदैव-सर्वोपरि रखने तथा शिक्षा-अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं।**विद्यालय के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता-सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए..सच्ची स्वतंत्रता तभी सार्थक है..जब हम अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदार अनुशासन-मेहनत और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है:–आदित्य दीक्षित।**स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं और बदलते शैक्षणिक-परिवेश को ध्यान में रखते हुए एलबीडी-इंटरनेशनल हायरसेकेंडरी-स्कूल ने ITSY Infotech के सहयोग से विद्यालय में आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस कक्षाओं का शुभारंभ किया..विद्यालय के निदेशक आदित्य दीक्षित ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि वर्तमान समय तकनीकी बदलाव का दौर है..ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिजिटल तकनीक और आधुनिक कौशल से परिचित कराना..समय की आवश्यकता है,विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना भी है।

नई तकनीकों को सीखने नवाचार करने तथा बदलते समय के साथ स्वयं को तैयार करे:–दीप्ति-बरुआ JMFC।**AI-कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में दीप्ति-बरुआ JMFC की विशेष रूप से उपस्थिति रही..उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों नई तकनीकों को सीखने-जिज्ञासा बनाए रखने नवाचार करने तथा बदलते समय के साथ स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने का संदेश दिया।

AI की व्यावहारिक समझ भविष्य की तकनीकी-दुनिया के लिए तैयार करना:–सुश्री अंकिता तिवारी।**इस दौरान Itsy_Infotech की संस्थापक सुश्री अंकिता तिवारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को AI की व्यावहारिक समझ प्रदान करना और उन्हें भविष्य की तकनीकी-दुनिया के लिए तैयार करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है..AI कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, इसके दैनिक जीवन एवं शिक्षा में उपयोग-समस्या-समाधान, रचनात्मक सोच तथा आधुनिक तकनीकी कौशल से परिचित कराया जाएगा.

.यह पहल विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक-सोच-जिज्ञासा, नवाचार और तकनीकी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आज की सीख कल की तकनीक और भविष्य की नई उड़ान:-

*एलबीडी-इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा AI कक्षाओं की शुरुआत विद्यालय की आधुनिक-तकनीक-सक्षम और भविष्य-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है..विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है,जो उन्हें आज के साथ-साथ आने वाले कल के लिए भी तैयार करे।








